अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सूत्रों के अनुसार सेना ने सलाहुद्दीन प्रांत में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई में आमेरली के पास स्थित अलबूहसन नामक क्षेत्र को आतंकवादियों से मुक्त करा लिया है।
आतंकवादियों के ख़िलाफ़ सेना का यह ऑपरेशन छह घंटे से अधिक समय तक जारी रहा। सेना के इस अभियान में तीस से अधिक आतंकवादी मारे गए और दर्जनों घायल हो गए।
रिपोर्ट के अनुसार सेना ने पूरी तरह से इस क्षेत्र पर कंट्रोल कर लिया है। सेना की ओर से आमेरली शहर को आतंकवादियों से मुक्त करा लिये जाने के बाद आतंकवादी शहर से पहाड़ी क्षेत्र हुमरैन की तरफ़ फ़रार कर गए हैं।
ग़ौरतलब है कि इराक शहर के आमेरली 79 दिन तक दाइश की घेराबंदी में रहा है, इस दौरान आतंकवादियों ने शहर के लिए दवाओं और खाने पीने की आपूर्ति का रास्ता बंद कर दिया था।
4 सितंबर 2014 - 18:53
समाचार कोड: 635645
सेना ने सलाहुद्दीन प्रांत में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई में आमेरली के पास स्थित अलबूहसन नामक क्षेत्र को आतंकवादियों से मुक्त करा लिया है।